इंदौर में फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया का 90 दिवसीय उत्सवी सीजन शुरू हो गया है। अगस्त से जनवरी तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन में म्यूजिक, कॉमेडी, लाइव परफॉर्मेंस, फूड, कल्चर और रिटेल से जुड़े कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मॉल प्रबंधन ने Celebration Calendar जारी किया है, जिसमें देश के लोकप्रिय कलाकारों और परफॉर्मर्स के लाइव शो शामिल हैं। इस दौरान इंदौर और आसपास के लोगों को मनोरंजन के साथ अलग-अलग तरह के अनुभव लेने का मौका मिलेगा।
फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया का Celebration Calendar
30 अगस्त – Comedy Festival
13 सितंबर – Tom Enzy
27 सितंबर – Satinder Sartaaj
10 अक्टूबर – Indian Ocean
24 अक्टूबर – Backstage Siblings
13 नवंबर – Hariharan Live
28 नवंबर – Rishabh Sharma
3 दिसंबर – Papon
16 जनवरी – Aditya Rikhari
31 जनवरी – Sonu Nigam
मॉल प्रबंधन के मुताबिक, यह 90-दिवसीय उत्सवी सीजन केवल म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं रहेगा। Comedy, Food, Culture और Retail Experiences भी इसका हिस्सा होंगे।
इस कैलेंडर के जरिए फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया को इंदौर और आसपास के दर्शकों के लिए एक प्रमुख Entertainment & Lifestyle Destination के रूप में पेश करने की तैयारी है। आने वाले महीनों में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए यहां लगातार उत्सव का माहौल बना रहेगा।