चैतन्यलोक
संपादकीय

इनके पूरे स्टॉफ को विधायककी का नशा चढ़ा हुआ है…

Author

Deepak Sharma

11 Jul 2026 | 01:24 PM
इनके पूरे स्टॉफ को विधायककी का नशा चढ़ा हुआ है…

पिछले दिनों उज्जैन रोड पर गाय के कुचलने के बाद शुक्ला ब्रदर्स की बस को आग लगाए जाने के बाद जो धुआं उठा उसमें आम जनता का जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। दरअसल आम जनता को भेड़-बकरी समझकर व्यवहार करने वाले विधायक गोलू शुक्ला के पूरे स्टॉफ, जिसे विधायककी का नशा है, ये बसों में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तथा ज्यादा से ज्यादा यात्री पाने की चाह में बसों को बेलगाम भगाते हैं, जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।

चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर ये वाहन चालक स्वयं की गलती अन्य वाहन चालक पर डालने की कोशिश करते हैं। साथ ही असीमित गति से चलते हुए यात्रियों एवं राहगीरों की जान के दुश्मन बनते हैं। बसों में अधिकांश यात्रियों को ठूंसना तथा उसी दौरान उनसे दुर्व्यवहार करना आम बात है। ये अपने आपको विधायक ही समझते हैं। विधायकजी के लाडले जहां आए दिन अपनी ठसक में सीमाएं लांघते रहते हैं वहीं इनका पूरा स्टॉफ सत्ता के नशे में चूर है।

आम जनता जानती है कि सत्ताबल एवं धनबल की वजह से कानून का शिकंजा तो इनके गिरेबां तक पहुंचेगा नहीं। इसलिए उन्होंने जवाबी कार्रवाई के सूत्र अपने हाथ में ले रखे हैं, जो वर्तमान में बस को जलाने के रूप में सामने आया है।

विधायक परिवार को यह गलतफहमी है कि उज्जैन रोड पर जमीनों की खरीद-फरोख्त के रूप में उनसे जुड़े किसान एवं अन्य लोग सद्भावना रखते हैं, जबकि इसके उलट वे सब नफरत से भरे हुए हैं और इनके मामलों में कानून को अपने हाथ में लेने के लिए तत्पर हैं।

दीपक शर्मा
चैतन्यलोक

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर