चैतन्यलोक
इंदौर

स्पेस पार्क में गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ वातावरण

Author

Deepak Sharma

24 Sep 2026 | 10:05 AM
स्पेस पार्क में गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ वातावरण

इंदौर। डोल ग्यारस (जलझूलनी/परिवर्तिनी एकादशी) के अवसर पर स्पेस पार्क रहवासी संघ फेज-1 के गणेशोत्सव कार्यक्रम में नागर भजन मंडल, इंदौर द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री दीपक शर्मा, श्री प्रभात नागर, श्री हर्ष मेहता, श्री आनंद शर्मा एवं श्री विनोद नागर ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। भगवान गणेश के सुंदर दरबार और राम दरबार की सजावट के बीच सुंदरकांड पाठ से पूरे परिसर में भक्तिमय और सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।

सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति के दौरान स्पेस पार्क के रहवासी भक्ति और प्रभु गुणगान में लीन नजर आए। गणेशोत्सव के इस आयोजन ने रहवासियों को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ने का कार्य किया।

इस अवसर पर नागर भजन मंडल की ओर से समाजसेवी एवं संरक्षक मंडल के सदस्य तथा सुंदरकांड मंडली के सदस्य श्री संजय मेहता एवं श्रीमती अनीता मेहता सहित स्पेस पार्क रहवासी संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आयोजकों ने कहा कि सुंदरकांड पाठ के लिए नागर भजन मंडल को आमंत्रित करने और आयोजन को इतने सुंदर एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर