• निबंध प्रतियोगिता का विषय है, 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एआई की भूमिका
• चित्रकला प्रतियोगिता थीम पर आधारित है, भारत 1947 से भारत 2047
क्विज़ प्रतियोगिताएं
चार अलग-अलग क्विज़ आयोजित की जाएंगी, जो इन विषयों पर केंद्रित होंगी:
• भारतीय संविधान
• स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान
• अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में प्रगति
• नाभिकीय प्रौद्योगिकी में भारत की सफलता
पुरस्कार और सम्मान क्या मिलेगा
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवाओं के लिए आकर्षक इनामों का प्रावधान रखा गया है।
• प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को 15,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा
• हर प्रतियोगिता में 50 सांत्वना पुरस्कार होंगे, प्रत्येक की राशि 5,000 रुपये
• शीर्ष 200 प्रतिभागियों को नई दिल्ली के लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 का ई-निमंत्रण मिलेगा
• सभी प्रतिभागियों को डिजिटल भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा
कैसे करें आवेदन
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने धार जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों और युवा स्वयंसेवकों से इस राष्ट्रीय पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।