चैतन्यलोक
इंदौर

पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, महापौर ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

Author

Divyansh Sharma

12 Sep 2026 | 09:20 AM
पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, महापौर ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

इंदौर: भाजपा में वापसी के बाद पार्षद जीतू यादव की अब इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) में भी वापसी हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू यादव को एमआईसी सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जीतू यादव को जनवरी 2025 में कमलेश कालरा विवाद के बाद भाजपा से निष्कासित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने एमआईसी सदस्य का पद भी गंवा दिया था। करीब 18 महीने बाद 18 अगस्त 2026 को भाजपा ने उनका निष्कासन समाप्त कर प्राथमिक सदस्यता बहाल की थी।

भाजपा में वापसी के बाद से ही यादव को दोबारा एमआईसी में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही थी। अब महापौर के आदेश के बाद इस पर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, एमआईसी में उनकी वापसी के साथ ही निरंजन सिंह (गुड्डू) चौहान को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया है।

जीतू यादव की एमआईसी में वापसी को आगामी नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर भाजपा की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर