चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का दूसरा दौर शुरू, 22 जुलाई से बनेगा नया लो प्रेशर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Author

Divyansh Sharma

20 Jul 2026 | 10:22 AM
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का दूसरा दौर शुरू, 22 जुलाई से बनेगा नया लो प्रेशर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। करीब 11 दिनों के अंतराल के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। रविवार को कई जिलों में लगभग 45 मिनट तक कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान मैहर, छतरपुर और रीवा जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, शहडोल और उमरिया सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 22 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान की स्थिति भी बन सकती है।

लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर