चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

ब्रेकिंग: सागर जहरीली शराब कांड के बीच CM मोहन यादव आज पहुंच सकते हैं सागर, बड़े एक्शन के संकेत

Author

Deepak Sharma

09 Sep 2026 | 02:34 PM
ब्रेकिंग: सागर जहरीली शराब कांड के बीच CM मोहन यादव आज पहुंच सकते हैं सागर, बड़े एक्शन के संकेत

सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर बाद सागर पहुंच सकते हैं। विदेश यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री के सागर दौरे की संभावना जताई जा रही है।

सीएम के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जहरीली शराब के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात करने और अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जानने की संभावना है। मामले में सरकार पहले ही जांच और कार्रवाई के निर्देश दे चुकी है।

बड़े प्रशासनिक एक्शन की संभावना

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए माना जा रहा है कि सागर शराब कांड में कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई या अन्य बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई हो चुकी है और मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू की गई है।

फिलहाल मौतों के आंकड़ों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। सरकारी और स्थानीय रिपोर्टों में संख्या अलग-अलग बताई जा रही है, इसलिए अंतिम आधिकारिक आंकड़े का इंतजार है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर