चैतन्यलोक
इंदौर

इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी NOC बनाकर धोखाधड़ी: गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Author

Editor

11 Jul 2026 | 06:41 PM
इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी NOC बनाकर धोखाधड़ी: गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

फर्जी NOC के जरिए नक्शा पास कराने की कोशिश आई सामने

इंदौर। शहर में इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना तुकोगंज पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के सहारे नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय, इंदौर से आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने की कोशिश की थी।

कैसे हुआ खुलासा, क्या है पूरा मामला

इंदौर विकास प्राधिकरण के भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 318(2), 336(3), 338 और 340(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने योजना क्रमांक 97/4, ग्राम हुक्माखेड़ी की भूमि सर्वे नंबर 95/1/5/2, 95/1/5/3 और 96 पर आवासीय नक्शा पास कराने के लिए IDA अधिकारी के नाम से फर्जी NOC तैयार की थी। इस फर्जी दस्तावेज को नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय, इंदौर में प्रस्तुत कर नक्शा स्वीकृत कराने की कोशिश की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस जांच में सामने आए तीनों आरोपी इस प्रकार हैं:

• सानिया शेख, निवासी आजाद नगर, इंदौर

• राजा सिंह, निवासी शांतिदीप कॉलोनी, LIG के पीछे, थाना MIG, इंदौर

• पंकज व्यास, निवासी अमृत पैलेस, निपानिया, इंदौर

पुलिस रिमांड पर आरोपी, आगे की जांच जारी

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उनका रिमांड प्राप्त हुआ है। रिमांड अवधि के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी की टीम ने की त्वरित कार्रवाई

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विवेचना अभी जारी है।

टैग्स:

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर