चैतन्यलोक
विदेश

चीन ने खत्म किया सस्पेंस, BRICS समिट के लिए भारत आएंगे शी जिनपिंग

Author

Deepak Sharma

10 Sep 2026 | 06:30 PM
चीन ने खत्म किया सस्पेंस, BRICS समिट के लिए भारत आएंगे शी जिनपिंग

नई दिल्ली। चीन ने आखिरकार उस सस्पेंस को खत्म कर दिया है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर थी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में होने वाली 18वीं BRICS शिखर बैठक में शामिल होने भारत आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

शी जिनपिंग का यह करीब 7 साल बाद पहला भारत दौरा होगा। 2020 के गलवान संघर्ष के बाद दोनों देशों के रिश्तों में लंबे समय तक तनाव रहा। ऐसे में जिनपिंग की भारत यात्रा को भारत-चीन संबंधों में जारी सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर नजर

BRICS समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना पर भी नजर रहेगी। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद, व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे बातचीत के अहम विषय हो सकते हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम सामने नहीं आया है।

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

शी जिनपिंग के दौरे को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति के लिए अलग होटल और विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। BRICS सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर