नई दिल्ली। अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में US Visa Appointments को अस्थायी रूप से रोक दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में एक Global Training Programme शुरू किया है, जिसके चलते वीजा इंटरव्यू की अपॉइंटमेंट में बदलाव किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन Immigrant Visa Applicants के इंटरव्यू पहले से तय थे, उनमें कुछ आवेदकों को ईमेल भेजकर बताया गया है कि उनकी अपॉइंटमेंट बदल दी गई है। नई तारीख के बारे में बाद में जानकारी देने की बात कही गई है।
क्यों लिया गया फैसला?
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, ग्लोबल ट्रेनिंग का उद्देश्य Consular Officers को वीजा आवेदकों की स्क्रीनिंग अधिक समान और प्रभावी तरीके से करने के लिए प्रशिक्षित करना है। अधिकारियों को ऐसे आवेदकों की पहचान करने पर भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिनके अमेरिका में Public Benefits पर निर्भर होने की संभावना हो सकती है।
फिलहाल अमेरिका ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह रोक कितने समय तक जारी रहेगी। इसलिए भारतीय छात्रों, प्रोफेशनल्स और अमेरिका जाने वाले अन्य आवेदकों के लिए आगे की यात्रा और वीजा प्रक्रिया की योजना प्रभावित हो सकती है।