काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई अचानक Flash Flood ने भारी तबाही मचा दी है। तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लापता होने की खबर है।
नेपाल सरकार की लगातार अपडेट हो रही सूची में 133 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले नेपाल पर्यटन बोर्ड की प्रारंभिक सूची में 105 भारतीयों समेत कुल 384 यात्रियों के लापता होने की जानकारी दी गई थी। यानी आंकड़े लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।
लापता लोगों में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्र कैलाश मानसरोवर यात्रा, ट्रेकिंग और पर्वतीय पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है।
बाढ़ के कारण कई इलाकों में संपर्क व्यवस्था बाधित हुई है, जिससे राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। नेपाल सेना और सुरक्षा एजेंसियां Search and Rescue Operation चला रही हैं। भारत ने भी राहत एवं बचाव प्रयासों में सहायता की पेशकश की है और भारतीय नागरिकों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था सक्रिय की गई है।