चैतन्यलोक
भोपाल

दुबई में आज MP का दम दिखाएंगे CM मोहन यादव, AIM Congress में करेंगे निवेश का रोडमैप पेश

Author

Deepak Sharma

07 Sep 2026 | 09:52 AM
दुबई में आज MP का दम दिखाएंगे CM मोहन यादव, AIM Congress में करेंगे निवेश का रोडमैप पेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे का दूसरा दिन मध्यप्रदेश के लिए निवेश के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। सोमवार को मुख्यमंत्री AIM Congress 2026 में शामिल होंगे और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश अवसरों और कारोबारी संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

MP पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री AIM Congress के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के साथ ही मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। यहां प्रदेश के प्रमुख उद्योगों, निवेश के अवसरों और औद्योगिक इकोसिस्टम को वैश्विक निवेश समुदाय के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री लीडर्स सेशन में संबोधित करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश को निवेश के लिए अनुकूल राज्य के तौर पर प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और नीतियों की जानकारी दी जाएगी।

UAE के बड़े नेताओं और निवेशकों से मुलाकात

दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री की रास अल खैमाह के शासक शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अलावा UAE के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी और विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी के साथ भी बैठक होगी।

मुख्यमंत्री तातारस्तान के गवर्नर से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें मध्यप्रदेश और रूस के बीच औद्योगिक एवं निवेश सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

‘Invest in Madhya Pradesh’ सत्र पर नजर

दिन का प्रमुख कार्यक्रम ‘Invest in Madhya Pradesh–India’ निवेश सत्र रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री वैश्विक निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश के प्रमुख सेक्टर, औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश के अवसरों का रोडमैप रखेंगे।

इसके अलावा लूलू ग्रुप के चेयरमैन एवं MD यूसुफ अली सहित बड़े कारोबारी समूहों के साथ भी निवेश और व्यापार विस्तार को लेकर चर्चा होगी। दौरे का उद्देश्य आगामी Global Investors Summit 2027 के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को मध्यप्रदेश से जोड़ना भी है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर