चैतन्यलोक
विदेश

ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमला, भारत के रणनीतिक निवेश पर मंडराया संकट

Author

Editor

17 Jul 2026 | 02:45 PM
ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमला, भारत के रणनीतिक निवेश पर मंडराया संकट

Chaitanyalok | अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के चाबहार बंदरगाह पर बड़ा हमला हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी हमले में चाबहार पोर्ट का समुद्री कंट्रोल टावर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह बंदरगाह भारत के लिए बेहद रणनीतिक महत्व रखता है, क्योंकि चाबहार परियोजना में भारत ने महत्वपूर्ण विदेशी निवेश किया है और इसे अफगानिस्तान व मध्य एशिया तक पाकिस्तान को बाईपास करते हुए व्यापारिक पहुंच का प्रमुख माध्यम माना जाता है।

चाबहार पोर्ट भारत की कनेक्टिविटी नीति और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) का अहम हिस्सा है। इस परियोजना के तहत भारत ने शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल के विकास और संचालन में निवेश किया है। कंट्रोल टावर को हुए नुकसान से पोर्ट संचालन और भविष्य की व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक भारतीय सरकार की ओर से नुकसान के अंतिम आकलन पर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्रीय तनाव लंबे समय तक जारी रहता है, तो इसका असर भारत की व्यापारिक रणनीति, ऊर्जा सुरक्षा और मध्य एशिया तक पहुंच की योजनाओं पर पड़ सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोर्ट का संचालन कितनी जल्दी सामान्य हो पाएगा।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर