चैतन्यलोक
इंदौर

कैलाश विजयवर्गीय के घर जाएंगे सज्जन वर्मा, ‘छात्रों की गूंज’ का देंगे न्योता

Author

Akriti sharma

03 Sep 2026 | 01:53 PM
कैलाश विजयवर्गीय के घर जाएंगे सज्जन वर्मा, ‘छात्रों की गूंज’ का देंगे न्योता

इंदौर। राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच इंदौर में हुई कांग्रेस की बैठक में एक दिलचस्प बात सामने आई।

बैठक के दौरान कांग्रेस के मध्य प्रदेश सह-प्रभारी हरीश चौधरी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा से कहा कि वे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर जाएं और उनके परिवार के बच्चों को भी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आमंत्रित करें।

हरीश चौधरी ने कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक छात्र संवाद बताते हुए कहा कि इसमें सभी वर्गों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने विजयवर्गीय परिवार के बच्चों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने की बात कही।

19 सितंबर को प्रस्तावित है राहुल गांधी का कार्यक्रम

इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को प्रस्तावित है। पहले यह कार्यक्रम 12 सितंबर को होने वाला था, लेकिन आयोजन स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई है। कांग्रेस बड़े स्तर पर छात्रों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी कर रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सज्जन वर्मा का कैलाश विजयवर्गीय के घर जाकर निमंत्रण देना इंदौर की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर