चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

इंदौर-रतलाम से चलने वाली 8 ट्रेनों के स्टॉपेज रद्द, 31 अगस्त से 15 अक्टूबर तक असर

Author

Divyansh Sharma

31 Aug 2026 | 01:11 PM
इंदौर-रतलाम से चलने वाली 8 ट्रेनों के स्टॉपेज रद्द, 31 अगस्त से 15 अक्टूबर तक असर

इंदौर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड पर फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किए गए हैं।

रेलवे के अनुसार यह बदलाव 31 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग ट्रेनों पर लागू रहेगा।

इन ट्रेनों के स्टॉपेज रहेंगे रद्द

  1. 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस — डॉ. अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।

  2. 14309 एक्सप्रेस — लक्ष्मीबाई नगर से योग नगरी ऋषिकेश, 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।

  3. 14317 एक्सप्रेस — लक्ष्मीबाई नगर से योग नगरी ऋषिकेश, 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।

  4. 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

  5. 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

  6. 12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस — श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से डॉ. अंबेडकर नगर, 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

  7. 22918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

  8. 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट और स्टॉपेज की ताजा जानकारी जरूर जांच लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर