चैतन्यलोक
देश

राम मंदिर ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को बनाया पहला CEO

Author

Sangeeta Sharma

02 Sep 2026 | 05:21 PM
राम मंदिर ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को बनाया पहला CEO

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक Chief Executive Officer (CEO) नियुक्त किया है। बुधवार को अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक तक सेवा दे चुके हैं। वे Western Air Command के प्रमुख भी रहे और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण कमान संभाली थी। उन्हें उनके सैन्य करियर के लिए सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया है।

5,585 आवेदनों के बाद हुआ चयन

रिपोर्ट्स के मुताबिक CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया में 5,585 आवेदन आए थे। AI आधारित स्क्रीनिंग, मैनुअल मूल्यांकन, वर्चुअल इंटरैक्शन और इंटरव्यू के कई चरणों के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम चरण में तीन नामों पर विचार हुआ, जिसके बाद मिश्रा का चयन किया गया।

प्रशासन और वित्तीय व्यवस्था की जिम्मेदारी

राम मंदिर अब निर्माण के शुरुआती चरण से आगे बढ़कर बड़े धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। CEO के तौर पर मिश्रा के सामने मंदिर के प्रशासन, संचालन, श्रद्धालुओं की व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर