चैतन्यलोक
इंदौर

राहुल गांधी से मिलने इंदौरी नेताओं में होड़, 40 नेताओं को ही मिल सकेगा मौका; एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत की तैयारी

Author

Divyansh Sharma

19 Sep 2026 | 04:37 PM
राहुल गांधी से मिलने इंदौरी नेताओं में होड़, 40 नेताओं को ही मिल सकेगा मौका; एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत की तैयारी

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पार्टी नेताओं में उनसे मुलाकात को लेकर भी उत्सुकता नजर आ रही है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे हैं। उनके एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होटल और कार्यक्रम स्थल तक स्वागत की व्यवस्थाएं की गई हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी से मुलाकात के लिए इंदौर के कई कांग्रेस नेताओं ने संपर्क और प्रयास किए। हालांकि, करीब 40 कांग्रेस नेताओं को ही राहुल गांधी से मिलने की अनुमति मिलने की बात सामने आई है। इन नेताओं को एयरपोर्ट, रेडिसन होटल और कार्यक्रम स्थल के अलग-अलग हिस्सों में मुलाकात का अवसर दिया जाएगा।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के स्वागत और मुलाकात की व्यवस्था के लिए सदाशिव यादव, पिंटू जोशी, अरविंद बागड़ी, विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, सोनिला मिमरोट, गिरधर नागर, संतोष गौतम और सच सलूजा समेत अन्य नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राहुल गांधी दोपहर में इंदौर पहुंचे और एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से होटल तक अलग-अलग स्थानों पर स्वागत मंच भी लगाए गए थे। हालांकि, उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी इन मंचों पर रुकने के बजाय सीधे होटल की ओर रवाना हुए।

‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से संवाद

राहुल गांधी का मुख्य कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ क्षेत्रीय पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों से संवाद प्रस्तावित है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर