चैतन्यलोक
धार

PM Modi Virtual Interaction: प्रधानमंत्री मोदी ने धार के युवा राम कुशवाहा से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभवों की सराहना

Author

Divyansh Sharma

27 Jul 2026 | 09:50 AM
PM Modi Virtual Interaction: प्रधानमंत्री मोदी ने धार के युवा राम कुशवाहा से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभवों की सराहना

धार: विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (VVVP) के तहत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के युवा वॉलंटियर राम कुशवाहा सहित देशभर के चयनित MY Bharat स्वयंसेवकों से वर्चुअल संवाद किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ITBP के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन जिला एनआईसी (NIC) केंद्र, धार में किया गया।

कार्यक्रम में धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना भी मौजूद रहे। उन्होंने राम कुशवाहा की उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि धार के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय भागीदारी से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अन्य युवाओं से भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में युवाओं के अनुभव, सामाजिक सर्वेक्षण, श्रमदान और ‘एक पेड़ वीर के नाम’ अभियान में उनकी भागीदारी के बारे में विस्तार से चर्चा की।

राम कुशवाहा ने सीमावर्ती क्षेत्रों की संस्कृति, स्थानीय जीवनशैली और वहां के लोगों के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने युवाओं के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें ‘विकसित भारत’ का अग्रदूत बताया।

कार्यक्रम के अंत में MY Bharat धार की जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने जिले के युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर राष्ट्र निर्माण के अभियानों से जुड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर