चैतन्यलोक
देश

आज भारत में लॉन्च होगा Philips का 5G स्मार्टफोन, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा फोन

Author

Deepak Sharma

02 Sep 2026 | 01:59 PM
आज भारत में लॉन्च होगा Philips का 5G स्मार्टफोन, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा फोन

फिलिप्स आज यानी 2 सितंबर 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने नए 5G स्मार्टफोन की वापसी करने जा रहा है। Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए लॉन्च डेट की पुष्टि हुई है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन का आधिकारिक नाम स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन इसे Philips S7221 के नाम से लिस्ट किया गया है।

64MP AI कैमरा और 120Hz डिस्प्ले

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। कैमरा सेटअप में 64MP AI रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और Ultra Max Audio का सपोर्ट भी मिलेगा।

8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज

Philips के नए 5G फोन को 6GB और 8GB RAM विकल्पों में पेश किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प मिलेंगे। फोन को तीन कलर ऑप्शन में उतारे जाने की जानकारी है। साथ ही इसे IP64 रेटिंग मिलने की पुष्टि हुई है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा।

कितनी होगी कीमत?

फोन की भारत में कीमत अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे बजट और मिड-रेंज 5G सेगमेंट में उतारे जाने की संभावना जताई गई है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर