चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

ओंकारेश्वर में नाव चालकों पर बड़ी कार्रवाई, 6 के लाइसेंस रद्द

Author

Akriti sharma

03 Sep 2026 | 03:11 PM
ओंकारेश्वर में नाव चालकों पर बड़ी कार्रवाई, 6 के लाइसेंस रद्द

ओंकारेश्वर। नर्मदा नदी में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने और नियमों का उल्लंघन करने पर 6 नाव चालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

नगर परिषद की ओर से नाव चालकों को लाउडस्पीकर के जरिए लगातार चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।

इन 6 नाव चालकों पर हुई कार्रवाई

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोनिका पारदी के अनुसार कार्रवाई के तहत—

  • सुनील — नाव नंबर 46

  • जितेन्द्र — नाव नंबर 189

  • मुकेश — नाव नंबर 202

  • अमर — नाव नंबर 191

  • सूरज — नाव नंबर 269

  • कड़वा — नाव नंबर 94

के नाव संचालन लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस

ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी में नाव से आवागमन करते हैं। प्रशासन पहले भी नावों की गति, क्षमता, लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों को लेकर नियम लागू कर चुका है।

प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले नाव संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर