भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में मध्य प्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। नितिन नबीन की टीम में मध्य प्रदेश से 6 नेताओं को जगह मिली है। नई जिम्मेदारियों में संगठन के प्रमुख पदों के साथ अलग-अलग मोर्चों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी भी शामिल है।
मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वहीं कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश से किसे क्या जिम्मेदारी?
लाल सिंह आर्य — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
गजेंद्र पटेल — राष्ट्रीय महामंत्री
कविता पाटीदार — राष्ट्रीय मंत्री
विष्णु दत्त शर्मा — प्रकोष्ठ संकुल की जिम्मेदारी
बंसीलाल गुर्जर — किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
आशीष अग्रवाल — राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी
मध्य प्रदेश के छह नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने को प्रदेश भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक और संगठनात्मक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।