उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार, 16 अगस्त 2026 को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में एक ही दिन में 7,02,469 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख के पार पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
सावन और धार्मिक आयोजनों के चलते उज्जैन में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के साथ उज्जैन के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पहुंच रहे हैं।
महाकाल मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को लेकर लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, प्रवेश, निकासी और कतार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।