नई दिल्ली। सितंबर महीने की शुरुआत LPG उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबर लेकर आई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले Commercial LPG Cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी की है। IOCL के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
हालांकि, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को इस बार राहत मिली है। 14.2 किलो वाले Domestic LPG Cylinder की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में इस्तेमाल होने वाला सामान्य गैस सिलेंडर सितंबर में पुरानी कीमत पर ही मिलेगा।
इसके अलावा 5 किलो और 10 किलो वाले LPG Cylinder की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 5 किलो वाला सामान्य छोटू LPG सिलेंडर 349.50 रुपये में उपलब्ध है। वहीं XTRALITE की कीमत भी 339 रुपये पर स्थिर रखी गई है।
हालांकि, 5 किलो वाले Non-Domestic LPG Cylinder के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गई है।
कमर्शियल LPG की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर असर पड़ सकता है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम परिवारों के बजट पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।