चैतन्यलोक
इंदौर

सात करोड़ के आभूषणों से सजे खजराना गणेश, स्वर्ण मुकुट और छत्र से हुआ भव्य श्रृंगार

Author

Sangeeta Sharma

14 Sep 2026 | 01:21 PM
सात करोड़ के आभूषणों से सजे खजराना गणेश, स्वर्ण मुकुट और छत्र से हुआ भव्य श्रृंगार

इंदौर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया गया। इस बार बप्पा को करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और कीमती आभूषणों से सजाया गया है।

श्रृंगार में भगवान गणेश को स्वर्ण मुकुट, स्वर्ण चंद्रिका और स्वर्ण छत्र धारण कराया गया। वहीं मां रिद्धि-सिद्धि तथा शुभ-लाभ को भी स्वर्ण मुकुट पहनाकर पूरे परिवार का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार से पहले भगवान गणेश का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें हीरे जड़ित नवीन नेत्र भी धारण कराए गए।

गणेश चतुर्थी के चलते खजराना गणेश मंदिर में विशेष सजावट की गई है। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया है। भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना और भोग की भी तैयारी की गई है। गणेश चतुर्थी पर भगवान को सवा लाख मोदकों का महाभोग अर्पित किया जाएगा।

खजराना गणेश मंदिर इंदौर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और गणेश चतुर्थी के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर