इंदौर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 26 अगस्त को इंदौर के दौरे पर रहेंगे। सिंधिया शाम 6:25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित MPCA Award Function में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद सिंधिया का शहर में स्थानीय भेंट का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार वे विष्णु पुरी और कनाड़िया रोड क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री इंदौर के Radisson Blu Hotel में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 27 अगस्त की सुबह वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सिंधिया के इंदौर दौरे का कार्यक्रम
26 अगस्त, शाम 6:25 बजे: इंदौर एयरपोर्ट आगमन
इसके बाद: Brilliant Convention Centre में MPCA Award Function
कार्यक्रम के बाद: स्थानीय भेंट
स्थानीय दौरा: विष्णु पुरी और कनाड़िया रोड
रात्रि विश्राम: Radisson Blu Hotel, Indore
27 अगस्त सुबह: दिल्ली के लिए रवाना