चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?”

Author

Akriti sharma

10 Aug 2026 | 03:07 PM
BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?”

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। एथेनॉल ब्लेंडिंग का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा, “देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा? शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?”

जनार्दन मिश्रा केंद्र सरकार की 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की जरूरत है। उनके बयान का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर वाहन मालिकों और कुछ संगठनों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों के माइलेज, इंजन और पुराने वाहनों के रबर पार्ट्स पर असर पड़ सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से एथेनॉल ब्लेंडिंग को पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की नीति के तौर पर देखा जाता है।

जनार्दन मिश्रा अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इस बार एथेनॉल ब्लेंडिंग के समर्थन में दिए उनके बयान ने राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस को फिर तेज कर दिया है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर