चैतन्यलोक
इंदौर

इंदौर नागर ब्राह्मण समाज के लिए ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सिनेमा हॉल

Author

Divyansh Sharma

09 Sep 2026 | 02:53 PM
इंदौर नागर ब्राह्मण समाज के लिए ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सिनेमा हॉल

इंदौर। जय हाटकेश वाणी परिवार की ओर से इंदौर नागर ब्राह्मण समाज के मुख्य, महिला एवं युवा परिषद के पदाधिकारियों और समाजजनों के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष शो आयोजित किया गया। राजेंद्र नगर स्थित कल्याण सिनेमा में आयोजित इस विशेष शो में करीब 80 समाजजनों ने फिल्म का आनंद लिया।

नीब करौरी बाबा की कथा और भगवान हनुमान से जुड़े प्रसंगों पर आधारित ‘हनुमान अंश’ को देश-दुनिया में दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है। फिल्म के विशेष प्रदर्शन के दौरान सिनेमा हॉल में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला और कई मौकों पर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

निःशुल्क फिल्म के साथ जलपान की व्यवस्था

समाजजनों के लिए फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन रखा गया था। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पॉपकॉर्न, समोसा और चाय की भी व्यवस्था की गई। शो की बुकिंग से लेकर कल्याण सिनेमा में अन्य व्यवस्थाओं में विनीत नागर जी ने सहयोग किया।

फिल्म के बाद हुआ हनुमान चालीसा का वितरण

फिल्म के प्रदर्शन के बाद सभी समाजजनों को हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। समाजजनों ने फिल्म के साथ इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का भी आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

जय हाटकेश वाणी परिवार की इस पहल ने समाजजनों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ने का अवसर भी दिया। आयोजन के दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना रहा।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर