चैतन्यलोक
इंदौर

इंदौर में पार्सल से 40 लाख का सोना गायब, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Author

Sangeeta Sharma

07 Sep 2026 | 09:46 AM
इंदौर में पार्सल से 40 लाख का सोना गायब, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

इंदौर। सराफा पुलिस ने पार्सल से 273 ग्राम सोना गबन करने के आरोप में डिलीवरी बॉय रोशन गोयल (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है।

मुंबई से भेजे पार्सल में कम निकला सोना

मामले में गुना स्थित राधा ऑर्नामेंट गैलरी के डायरेक्टर दिनेश सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, BVC लॉजिस्टिक के जरिए मुंबई से भेजे गए पार्सल में निर्धारित मात्रा से 273 ग्राम सोना कम मिला।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। DCP जोन-4 नरेंद्र रावत के निर्देशन में सराफा पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को डिलीवरी प्रक्रिया से जुड़े सुराग मिले। इसके आधार पर द्वारकापुरी निवासी डिलीवरी बॉय रोशन गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से पार्सल से गायब हुआ 273 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है।

मामले में थाना सराफा में BNS की धारा 316(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर