चैतन्यलोक
इंदौर

इंदौर में डेयरी एनालॉग पर बड़ी कार्रवाई, 1816 किलो पनीर-मावा जब्त

Author

Divyansh Sharma

13 Aug 2026 | 11:10 AM
इंदौर में डेयरी एनालॉग पर बड़ी कार्रवाई, 1816 किलो पनीर-मावा जब्त

इंदौर में डेयरी एनालॉग उत्पादों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 1816 किलो डेयरी एनालॉग पनीर और मावा जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 4.72 लाख रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान एक पनीर निर्माण इकाई में नियमों का उल्लंघन मिलने पर उसका उत्पादन तत्काल बंद करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित उत्पादों के नमूने भी जांच के लिए लिए हैं।

इन जगहों पर पहुंची टीम

उमापति इंडस्ट्रीज: लो-फैट पनीर की जांच के दौरान 450 किलो पनीर मिला। अनियमितता पाए जाने पर निर्माण गतिविधियां तत्काल रुकवा दी गईं।

नारायण डेयरी: यहां से 350 किलो पनीर जब्त किया गया।

मोहनी मावा भंडार: जांच के दौरान 716 किलो डेयरी एनालॉग मावा प्रशासन ने जब्त किया।

श्री बालाजी ट्रेडिंग: प्रतिष्ठान से 300 किलो मावा बरामद किया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिक रहे ऐसे डेयरी उत्पादों की जांच करना है, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लेबलिंग को लेकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद इंदौर में पनीर, मावा और अन्य डेयरी उत्पादों के कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन की नजर अब उन इकाइयों पर है जहां कम लागत वाले एनालॉग उत्पादों को डेयरी उत्पादों के रूप में बेचे जाने की आशंका है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर