इंदौर। नगरीय निकाय उपचुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने इंदौर के दोनों विधायकों गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को धार जिले की नगर परिषद कुक्षी के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी संगठन ने दोनों विधायकों को कुक्षी उपचुनाव में संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव को लेकर भाजपा जल्द ही स्थानीय स्तर पर अपनी तैयारियों को और तेज कर सकती है।