चैतन्यलोक
देश

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ईमेल से आया अलर्ट

Author

Divyansh Sharma

14 Aug 2026 | 01:55 PM
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ईमेल से आया अलर्ट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई।

धमकी मिलने के बाद मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई है। दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। ऐसे समय में हाई कोर्ट को मिली धमकी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। ईमेल की जांच के साथ-साथ धमकी की विश्वसनीयता और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्ति या समूह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। धमकी के बाद हाई कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर