चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

CJI सूर्यकांत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर में की पूजा-अर्चना

Author

Editor

08 Aug 2026 | 11:10 AM
CJI सूर्यकांत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर में की पूजा-अर्चना

उज्जैन। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्य न्यायाधीश के उज्जैन आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर पहुंचने पर उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने उनका सम्मान किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्य न्यायाधीश को बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। अधिकारियों ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक परंपराओं से भी अवगत कराया।

बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। मुख्य न्यायाधीश के उज्जैन प्रवास को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर