चैतन्यलोक
इंदौर

बाणगंगा में सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

Author

Divyansh Sharma

24 Sep 2026 | 10:14 AM
बाणगंगा में सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

इंदौर। बाणगंगा इलाके में बुधवार शाम सोलर पैनल लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शशांक के रूप में हुई है। वह राधिका एंटरप्राइजेज के लिए काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, शशांक छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद शशांक को उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें घटना की जानकारी दी गई। उनका आरोप है कि यदि शशांक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सूरज मेहता न्यूज़

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर