चैतन्यलोक
देश

अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती

Author

Divyansh Sharma

01 Sep 2026 | 09:25 AM
अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई। समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनका इलाज उनके गांव रालेगांव सिद्धि के स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंबई लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, अन्ना हजारे को Acute Viral Infection की शिकायत बताई जा रही है। बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण उनकी कमजोरी बढ़ गई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल की ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

बताया जा रहा है कि अन्ना हजारे का इलाज संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

अन्ना हजारे महाराष्ट्र के अहम सामाजिक कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कारण देशभर में चर्चित हुए थे। उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर