चैतन्य लोक
इंदौर

पोहा दिवस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-इंदौरी पिज्जा, बर्गर छोड पोहे को बढ़ावा दें

Author

Admin User

08 Jun 2026 | 10:29 AM
पोहा दिवस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-इंदौरी पिज्जा, बर्गर छोड पोहे को बढ़ावा दें

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस के अवसर पर राजबाड़ा में इंदौर उत्सव समिति द्वारा भव्य पोहा पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पोहा प्रेमियों ने शामिल होकर इंदौरी जायकेदार पोहे का आनंद लिया। सुबह से ही राजबाड़ा क्षेत्र में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा परिसर पोहे की खुशबू से महक उठा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौरवासियों को पिज्जा और बर्गर छोड़कर पोहे को बढ़ावा देना चाहिए। बच्चों को भी नूडल्स से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैदा पाचन क्षमता को प्रभावित करता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य नेताओं ने मंच पर पोहे का स्वाद लिया।

स्रोत:
amarujala

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो श्रेणियाँ ई-पेपर मेरे लेख